Home Ayodhya राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को दो वर्ष पूरे, राम मंदिर में श्रद्धालुओं...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को दो वर्ष पूरे, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

43
0

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आज 2 वर्ष पूरे हो गए हैं 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई थी आज प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूरे हो गए हैं ऐसे में अयोध्या में श्रद्धालुओं पहुंचने का सिलसिला देर रात से ही जारी है और आज राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है l हर कोई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रभु श्री राम लला के बाल स्वरूप का दर्शन करना चाहता है जय श्री राम के नारे से अयोध्या नगरी गूंज उठी है l

राम मंदिर में बाल स्वरूप रामलला तो विराजमान हैं ही, अब प्रथम तल पर राम परिवार के भी दर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा 800 मीटर लंबा परकोटा भी बनकर तैयार हो गया है। परकोटा में छह देवी-देवताओं (भगवान शंकर, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती, अन्नपूर्णा) के मंदिर भी आकार ले चुके हैंश्रीराम के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, वशिष्ठ, अगस्त्य, निषादराज, अहिल्या व माता शबरी के भी मंदिर परिसर में बनकर तैयार है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here