Home Ayodhya अयोध्या में आज प्रभु श्री राम के दर्शन करेगा पीठासीन अधिकारियों का...

अयोध्या में आज प्रभु श्री राम के दर्शन करेगा पीठासीन अधिकारियों का डेलिगेशन

56
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 86 वें पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के बाद आज उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की अगुवाई में पीठासीन अधिकारियों का डेलिगेशन अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करेगा अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन का कार्यक्रम पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के पहले ही तय किया गया था और इस बात का ऐलान उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया था कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में तीन दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन के बाद पीठासीन अधिकारियों का डेलिगेशन अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करेगा l

दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगा डेलिगेशन , 12:30 बजे करेगा दर्शन

देश के कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष विधान परिषद के सभापति लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा स्पीकर हरिवंश सिंह समेत कई सचिव और विशेष सचिव यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की अगुवाई में अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे बताया जा रहा है कि दोपहर 12:00 बजे डेलिगेशन अयोध्या पहुंचेगा और दोपहर 12:30 बजे डेलिगेशन के सभी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष सतीश मानक योग्य आई में अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम मंदिर के दर्शन करेंगे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here