Home Entertainment पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी का आरोप, 40 लाख की ठगी का मामला...

पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी का आरोप, 40 लाख की ठगी का मामला दर्ज

43
0

टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना से ब्रेकअप के बाद म्यूजिक कंपोज़र और सिंगर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है। महाराष्ट्र के सांगली जिले से पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।एक स्थानीय फिल्ममेकर ने पलाश पर 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की प्रारंभिक जांच चल रही है।

शिकायतकर्ता 34 वर्षीय एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने हैं। उन्होंने सांगली के एसपी से पलाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि पलाश ने उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश करने को कहा, फिल्म में रोल देने का वादा किया, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे लौटाए गए।यह पहली बार नहीं है जब पलाश मुच्छल विवादों में आए हों। इससे पहले वह अपनी सगाई और शादी को लेकर चर्चा में रहे थे। पलाश और स्मृति मंधाना की सगाई हो चुकी थी और दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया।

Also Read- मेरठ में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय को मिला नया स्वरूप

ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर कई आरोप लगे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया और शादी की तैयारी के दौरान किसी और से डेट करने की कोशिश की। इस दौरान कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए थे।

हालांकि, अब तक ब्रेकअप की असली वजह पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल स्मृति और पलाश दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अब सवाल यही है कि क्या इस नए मामले से पलाश मुच्छल की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here