Home Devotional Uttarakhand : बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, वसंत पंचमी...

Uttarakhand : बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, वसंत पंचमी पर हुई आधिकारिक घोषणा

57
0

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। गाडू घड़ा पूजन और पंचांग पूजा के बाद यह तय किया गया कि भगवान बदरीविशाल के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

Badarinath Dham के कपाट इस वर्ष कब खुलेंगे? तिथि और यात्रा को लेकर बीकेटीसी  ने शुरू की तैयारी - badrinath dham portals open date bktc begins  preparations for pilgrimage

गुरुवार को डिम्मर गांव से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को गाडू घड़ा को लेकर पुजारी नरेंद्रनगर राजदरबार पहुंचे, जहां महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में परंपरागत विधि-विधान से कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।

इससे पूर्व श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर, डिम्मर में विष्णु सहस्त्रनाम के साथ गाडू घड़ा का महाभिषेक किया गया। पूजा के बाद भगवान बदरीविशाल के जयकारों के साथ गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। बताया गया कि गाडू घड़ा यात्रा 7 अप्रैल से प्रारंभ होगी, वहीं कपाटोद्घाटन के दौरान भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिल के तेल की परंपरा भी इसी यात्रा के अंतर्गत निभाई जाएगी।

https://itreesoftwares.in/filmitics/holi-celebrations-begin-in-braj-on-basant-panchami-with-gulal-being-thrown-at-the-banke-bihari-temple/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here