Home Uttar Pradesh UP Diwas 2026: ‘विकसित भारत–विकसित उत्तरप्रदेश’ थीम पर होगा आयोजन

UP Diwas 2026: ‘विकसित भारत–विकसित उत्तरप्रदेश’ थीम पर होगा आयोजन

68
0

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को इस वर्ष और अधिक भव्य, सांस्कृतिक और जनभागीदारी से भरपूर बनाने की तैयारी की गई है। 24 से 26 जनवरी 2026 तक तीन दिनों तक मनाए जाने वाले यूपी दिवस में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय व्यंजन और विकास की यात्रा को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप में किया जाएगा।  इस वर्ष की थीम 'विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश' है। इस अवसर पर हर ...

इस वर्ष UP Diwas 2026 की थीम ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन 24 जनवरी को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ स्थित नवसृजित राष्ट्र प्रेरणा स्थल प्रांगण में करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनोत्सव के रूप में मनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हर जिले की सहभागिता सुनिश्चित हो और आयोजन में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान व विकासशील छवि स्पष्ट रूप से दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारियां गरिमा, अनुशासन और समयबद्धता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन यादगार और प्रेरणादायी बन सके।

https://itreesoftwares.in/filmitics/allegations-of-brutality-in-the-name-of-halala-in-up-grey-area-of-triple-talaq-law-exposed/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here