नोएडा के आर्मी पब्लिक स्कूल और फादर एग्नेल समेत आधा दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी। 26 जनवरी से पहले मिली धमकी के बाद स्कूलों में छुट्टी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर। अभिभावकों में मचा है दहशत का माहौल।
नोएडा में शुक्रवार सुबह के वक्त मची अफरा-तफरी जब आर्मी पब्लिक स्कूल और फादर एग्नेल समेत शहर के आधा दर्जन से अधिक नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से महज तीन दिन पहले आई इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। एहतियात के तौर पर स्कूलों में तुरंत छुट्टी कर दी गई है और इसके साथ ही बच्चों को भी सुरक्षित घर वापस भेजा जा रहा है।
किन स्कूलों को मिली धमकी?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोएडा के निम्नलिखित प्रमुख स्कूलों को धमकी मिले मेल मिल रहे हैं:
- आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School)
- फादर एग्नेल स्कूल (Father Agnel School)
- शिव नादर स्कूल (The Shiv Nadar School)
- दिल्ली पब्लिक स्कूल (संभावित) समेत करीब आधा दर्जन अन्य निजी स्कूल।
सिर्फ नोएडा ही नहीं, बल्कि गुजरात के अहमदाबाद में भी कई निजी स्कूलों को भी इसी तरह धमकी भरे मेल मिलने की भी खबर मिल रही है, जिससे यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा जान पड़ता है।
धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस एक्शन मोड में आई –
धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत ही पुलिस को सुचित किया। सभी बच्चों को तुरंत क्लासरुम से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा दिया गया। स्कूलों ने अभिभावकों को मेल और मैसेज भेजकर इमरजेंसी छुट्टी की जानकारी दी। स्कूल की बसों को तुरंत रवाना किया गया, और इसके साथ ही, जो बसें रस्ते में थी, उन्हें वापस वापस बुलाया गया या तय ड्रॉप पॉइंट पर बच्चों को उतारने के निर्देश दिए गए।
बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड कर रहा है जांच –
सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस की साइबर टीम उस धमकी भरे ईमेल एड्रेस की तकनीकी जांच कर रही है, जिससे यह धमकी भेजी गई है।
अभिभावकों के लिए जरूरी अपील –
प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है और कहा है कि, आप घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाह के ऊपर ध्यान न दें। जो बच्चे बस से घर लौट रहे हैं, उनके अभिभावक बस स्टाफ के साथ निरंतर संपर्क में रहें और तय समय पर ड्रॉप पॉइंट पर पहुंचें। स्कूल परिसर के आसपास भीड़ न लगाएं ताकि सुरक्षा जांच बिना किसी समस्या के हो सके।
नोएडा पुलिस ने इस मामले पे क्या कहा?
नोएडा पुलिस ने इस मामले पर जानकारी दी कि, कुछ प्राइवेट स्कूलों में ई-मेल के माध्यम से थ्रेट प्राप्त होने की सूचना पर तत्काल टीमें मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
गणतंत्र दिवस से पहले अलर्ट पर दिल्ली – NCR:
26 जनवरी को देखते हुए दिल्ली – NCR में पहले से ही हाई अलर्ट है। ऐसे में एक साथ कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना देश की सुरक्षा में दहशत फैलाने की कोशिश मानी जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।



