उत्तर प्रदेश – भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक धरोहर, भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को अगर किसी एक प्रदेश की पहचान में समेटा जाए, तो उत्तर प्रदेश इसका सबसे जीवंत उदाहरण है, यह राज्य राम की अयोध्या, कृष्ण की मथुरा-वृंदावन, बुद्ध की सारनाथ, गंगा-यमुना संगम इलाहाबाद, ताजमहल वाली आगरा और शाश्वत बनारस जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इतिहास, संस्कृति, राजनीति और आध्यात्म का अद्भुत संगम यहां देखने को मिलता है, हर साल उत्तर प्रदेश अपनी विराट पहचान को सलाम करते हुए 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाता है, इस साल प्रदेश अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है।
यूनाइटेड प्रॉविंस से उत्तर प्रदेश बनने की कहानी
उत्तर प्रदेश का इतिहास ब्रिटिश शासन से जुड़ा हुआ है, 1775 से 1816 के बीच ईस्ट इंडिया कंपनी ने कई रियासतों पर कब्जा किया, 1801 में नवाबों, 1803 में सिंधिया रियासत और 1816 में गोरखों से छीने गए क्षेत्रों को पहले बंगाल प्रेसीडेंसी में शामिल किया गया।
- 1833 में पश्चिमोत्तर प्रांत (North-Western Provinces) का गठन हुआ।
- 1856 में अवध पर कब्जे के बाद, आगरा और अवध को मिलाकर 1877 में संयुक्त प्रांत (United Provinces) बनाया गया।
-1902 में इसे “United Provinces of Agra and Awadh” कहा गया। - 1946 में नाम संक्षेप में “United Provinces” कर दिया गया।
- स्वतंत्र भारत में 24 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया।
- 2000 में इसके पर्वतीय हिस्से से उत्तराखंड राज्य बना। लखनऊ बनी राजधानी
1921 में उत्तर प्रदेश में पहली विधान परिषद का गठन हुआ, लखनऊ में गवर्नर, मंत्री और गवर्नर सचिवों के रहने के बाद यह शहर प्रशासनिक केंद्र बन गया, 1937 में इसे “United Provinces” कहा गया, और स्वतंत्रता के बाद 1950 में नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है, इसे पहली बार आधिकारिक रूप से 2018 में मनाया गया, योगी आदित्यनाथ सरकार ने मई 2017 में घोषणा की कि प्रदेश इस दिन धूमधाम से उत्सव मनाएगा।
उत्तर प्रदेश और भारतीय राजनीति
उत्तर प्रदेश ने देश को कई बड़े नेताओं दिए हैं और राष्ट्रीय राजनीति में गहरा प्रभाव डाला है।
- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इलाहाबाद से सांसद थे।
- इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वी.पी. सिंह, चंद्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी यूपी से प्रधानमंत्री बने।
- वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी सीट से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री
-1963 में सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं और देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया।
- 1995 में मायावती यूपी की मुख्यमंत्री बनीं और वह देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं।
- वर्तमान में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश का पुराना नाम
उत्तर प्रदेश का नाम बदलने का इतिहास लंबा और रोचक है:
- 1807 – Seaded and Conquered Provinces
-1834 – आगरा प्रेसिडेंसी - 1836 – उत्तर-पश्चिम प्रांत
- 1902 – United Provinces of Agra and Awadh
- 1946 – United Provinces
- 1950 – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की इतिहास, संस्कृति और राजनीति का प्रतीक है, हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाला उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस इस प्रदेश की गौरवपूर्ण यात्रा और योगदान को याद करने का अवसर है।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026, Uttar Pradesh Diwas 2026, उत्तर प्रदेश इतिहास, उत्तर प्रदेश राजनीति, उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता, उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक धरोहर, यूपी स्थापना दिवस





