Home Entertainment कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश धोखाधड़ी के आरोप में...

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

41
0

सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश को मेरठ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई परतापुर थाना क्षेत्र के काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान की। इस मामले में कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

फर्जी दस्तावेजों के साथ हाईवे पर घूम रहा था आकाश

पुलिस के मुताबिक, आकाश एक स्कॉर्पियो गाड़ी में पूर्व सांसद का पास दिखाकर हाईवे पर घूम रहा था। टोल प्लाजा पर नियमित जांच के दौरान जब उससे दस्तावेज मांगे गए, तो कई गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में पता चला कि वह फर्जी कागजात के सहारे वाहन चला रहा था। आकाश के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं।

Also Read- 12 बजे तक सोने वाले बबुआ को नहीं थी गरीबों की चिंता: सीएम योगी

अंजलि अरोड़ा ने छुड़ाने की की कोशिश

गिरफ्तारी के बाद आकाश को छुड़ाने के लिए अंजलि अरोड़ा और कुछ स्थानीय नेताओं ने सिफारिश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी दबाव में आए बिना कार्रवाई जारी रखी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अंजलि और आकाश के पुराने वीडियो और तस्वीरें फिर से वायरल होने लगीं, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

कोर्ट में पेशी, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि आकाश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड और आगे की जांच को लेकर फैसला होगा। यह कार्रवाई टोल प्लाजा पर चल रहे सख्त चेकिंग अभियान का हिस्सा थी, जिसका मकसद फर्जी दस्तावेजों और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है।

‘कच्चा बादाम’ से मिली पहचान

अंजलि अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ गाने पर वायरल डांस की वजह से रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनी थीं। लंबे समय से उनका नाम आकाश के साथ जोड़ा जाता रहा है। इस गिरफ्तारी के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here