Home Entertainment टीम कांटा ने जीता ‘लाफ्टर शेफ 3’ का खिताब, छूरी को हराकर...

टीम कांटा ने जीता ‘लाफ्टर शेफ 3’ का खिताब, छूरी को हराकर बनी चैंपियन

44
0

बीते रविवार कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां टीम कांटा और टीम छूरी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, लेकिन आखिरकार टीम कांटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टीम कांटा में अली गोनी, जन्नत जुबेर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह शामिल थे। वहीं टीम छूरी में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, एल्विश यादव और ईशा मालविया नजर आए।

Also Read- लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर उभरेगा ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

6 सदस्यों की टीम ने 8 को दी मात

टीम कांटा ने 6 सदस्यों के साथ 8 कंटेस्टेंट्स वाली टीम छूरी को हराकर खिताब जीता। बता दें कि विवियन डिसेना ने अपने अपकमिंग शो की तैयारी के चलते बीच में ही शो छोड़ दिया था। वहीं करण कुंद्रा भी ‘स्प्लिट्सविला’ की वजह से फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गए थे।

फिनाले में स्टार्स की जंग

फिनाले की शुरुआत में टीम कांटा 29 स्टार्स के साथ आगे थी, जबकि टीम छूरी के पास 25 स्टार्स थे। इस दौरान भारती ने ईशा मालविया और अभिषेक कुमार को स्टार्स दांव पर लगाने का मौका दिया। नियम के मुताबिक जीतने पर स्टार्स दोगुने और हारने पर उतने ही स्टार्स कटने थे। अभिषेक ने 4 और ईशा मालविया ने 5 स्टार्स दांव पर लगाए।

Also Read-

पहले कुकिंग बैटल में ईशा सिंह–विवियन डिसेना और समर्थ जुरेल–अभिषेक कुमार की जोड़ियों ने जीत दर्ज की। इसके बाद टीम कांटा का स्कोर 34 स्टार्स हो गया, जबकि टीम छूरी 31 स्टार्स तक पहुंची। दूसरे कुकिंग बैटल में विवियन–ईशा और करण–तेजस्वी ने जीत हासिल कर टीम छूरी को भी 34 स्टार्स तक पहुंचा दिया, लेकिन कुल मिलाकर मुकाबला टीम कांटा के नाम रहा।

अली गोनी की पहली ट्रॉफी

आखिरकार जन्नत जुबेर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की टीम ने ‘लाफ्टर शेफ 3’ की ट्रॉफी जीत ली। अली गोनी ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कई शोज किए हैं, लेकिन यह उनकी पहली ट्रॉफी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here