Home Uttar Pradesh लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर उभरेगा ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर उभरेगा ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

56
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इस बार का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम खास इसलिए होगा क्योंकि पहली बार प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ देश के नौ राज्यों की विविध संस्कृतियों का संगम देखने को मिलेगा, ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित इस विशेष सांस्कृतिक आयोजन में असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित नौ राज्यों से आए 200 से अधिक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

9 राज्यों से आए कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ की प्रमुख सरकारी इमारतों विधान सभा, लोक भवन, जन भवन सहित सभी विभागीय भवनों को तिरंगे की झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया है, इस वर्ष समारोह की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगी, इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी, ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत विभिन्न राज्यों के कलाकार एक-दूसरे की संस्कृतियों पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे, जो भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता को साकार करेंगी।

सांस्कृतिक कलाओं का भव्य प्रदर्शन

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नृत्यों के जरिए भारत की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे, शनिवार को विधान भवन के बाहर पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया, इस दौरान 65 मार्चिंग टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी।

विकास गाथा दिखाएंगी विभागीय झांकियां

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की सांस्कृतिक और विकास आधारित झांकियां निकाली जाएंगी, जो प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी,
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली झांकियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

परेड में दिखेगा अनुशासन और साहस

समारोह में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, यूपी पुलिस और एनसीसी कैडेटों की परेड के माध्यम से अनुशासन और एकता का संदेश दिया जाएगा, परेड में स्काउट्स एंड गाइड्स, प्रांतीय रक्षक दल, वन विभाग, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एटीएस और विभिन्न पुलिस इकाइयों की टुकड़ियां भी शामिल होंगी, परेड का मुख्य आकर्षण थंडरबोल्ट दल का प्रदर्शन होगा, जिसमें मोटरसाइकिलों पर सशस्त्र बलों के जवान अद्भुत संतुलन का प्रदर्शन करेंगे, परेड मार्ग रविन्द्रालय, बाल संग्रहालय चारबाग से शुरू होकर विधानसभा मार्ग होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रहेगा, इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

प्रसिद्ध हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है, उत्तर प्रदेश से एन. राजम को कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में—

  • कला क्षेत्र: अनिल कुमार रस्तोगी, चिरंजी लाल यादव
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंग: अशोक कुमार सिंह
  • चिकित्सा: केवल कृष्ण ठकराल, राजेंद्र प्रसाद, श्याम सुंदर
  • साहित्य एवं शिक्षा: सुश्री मंगला कपूर
  • खेल: प्रवीन कुमार
  • कृषि: रघुपत सिंह (मरणोपरांत)
  • पुरातत्व: बुद्ध रश्मि मणि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here