प्रबन्ध निदेशक रिया केजरीवाल ने किया झण्डारोहण, कर्मचारियों को किया सम्मानित
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (मुख्यालय) में गरिमामय ढंग से झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम की प्रबन्ध निदेशक रिया केजरीवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान
इस अवसर पर निगम मुख्यालय स्तर पर कार्यरत मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, सहित अवर अभियन्ता, टीजी-2, विद्युत सखी, मीटर रीडर एवं कार्यालयों में कार्यरत सहायक कर्मचारियों को उनके विभागीय कार्यों में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रबन्ध निदेशक ने की कार्यों की सराहना
प्रबन्ध निदेशक रिया केजरीवाल ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निगम के हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क, जिम्मेदारी और समर्पण से ही उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने सभी से इसी भावना के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों में राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।





