Home National रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को, शूटिंग शुरू; पहला...

रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी को, शूटिंग शुरू; पहला एलिमिनेशन भी हुआ

67
0

रियलिटी शो ‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी (रविवार) को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होने जा रहा है। हालांकि, शो के ऑनएयर होने से पहले ही इसकी शूटिंग 26 जनवरी से शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स अपना पहला टास्क भी पूरा कर चुके हैं और एक कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन की खबर भी सामने आई है।शो में अब तक 10 कैप्टन्स चुने जा चुके हैं और सभी कंटेस्टेंट्स को 5 ग्रुप्स में बांटा गया है। बताया जा रहा है कि ‘द 50’ की शूटिंग दुबई नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड-मालवानी इलाके में बनाए गए एक भव्य सेट पर की जा रही है। कंटेस्टेंट्स जिस आलीशान महल में रहने वाले हैं, उसकी झलक पहले ही सामने आ चुकी है।

शो में हुई पहले गेस्ट की एंट्री

सूत्रों के अनुसार, शो में पहले गेस्ट के तौर पर हिमेश रेशमिया ने एक दिन के लिए एंट्री ली है। उन्होंने सेट के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी दी और बताया कि कौन-सा एरिया किस कंटेस्टेंट के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि कहां टास्क होंगे और कहां कंटेस्टेंट्स को शांति का समय मिलेगा।

10 कैप्टन्स के नाम

शो के चुने गए कैप्टन्स में शामिल हैं:प्रिंस नरूला, रजत दलाल, निक्की तंबोली, फैजु, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित रोझा, श्रुतिका अर्जुन और कृष्णा श्रॉफ।
हर टीम में 5-5 कंटेस्टेंट्स रखे गए हैं।

पहला टास्क और एलिमिनेशन

शो का पहला टास्क ‘एरीना टास्क’ था। इसी दौरान लवकेश कटारिया के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों को पूरी सच्चाई जानने के लिए 1 फरवरी रात 10:30 बजे तक इंतजार करना होगा।

ये हैं शो के कंटेस्टेंट्स

शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं:करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धी डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, डिंपल सिंह, मैक्स्टर्न, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, सीवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका ध्रुवे, रजत दलाल, जान्हवी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया, खानजादी, फैज बलोच, रचित रोझा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधो, सौरभ घड़गे, मनीषा रानी, आरूष चावला, रिद्धिमा पंडित और श्रुतिका अर्जुन।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘द 50’ दर्शकों को कितना पसंद आता है और टीआरपी लिस्ट में यह शो क्या जगह बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here