Home Breaking News महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर सीएम योगी ने जताया...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुःख

23
0

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि निजी चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
अजित पवार के निधन की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के तमाम वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक दलों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संदेश जारी करते हुए कहा— “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/ugc-act-2026-sparks-nationwide-uproar-with-rakesh-tikait-also-protesting-against-the-general-category/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here