बारामती, महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी और 5 अन्य लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का विमान मुंबई से बारामती जा रहा था, जब लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। विमान में अजित पवार के अलावा 2 पायलट, 1 सुरक्षा अधिकारी और 1 सहायक थे।
अजीत पवार के निधन को लेकर राजनीतिक जगत की तमाम हस्तियां अपनी-अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रही है इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, “जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है”।
अजीत पवार के निधन की घटना से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है
विमान हादसे की जांच के लिए नागरी विमान वाहतूक संचालनालय DGCA ने आदेश दिया है।





