Home Entertainment भारती सिंह ने दूसरे बेटे के नाम का किया खुलासा, जानिए ‘यशवीर’...

भारती सिंह ने दूसरे बेटे के नाम का किया खुलासा, जानिए ‘यशवीर’ का मतलब

166
0

कॉमेडियन भारती सिंह 19 दिसंबर 2025 को दूसरी बार मां बनी थीं। बेटे के जन्म के बाद से ही भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने व्लॉग्स के जरिए हर अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब बच्चे के जन्म के करीब एक महीने बाद दोनों ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है।

क्या है बेटे का नाम?

भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नाम यशवीर रखा है।यशवीर नाम हिंदी/संस्कृत से लिया गया है, जिसका मतलब होता है — गौरवशाली, बहादुर, यशस्वी, प्रसिद्ध और सफल व्यक्ति। ज्योतिष के अनुसार इस नाम की राशि वृश्चिक मानी जाती है। कहा जाता है कि इस नाम वाले लोग तेज दिमाग और साहसी स्वभाव के होते हैं।

चेहरा अभी नहीं दिखाया

भारती और हर्ष अपने बेटे को प्यार से “काजू” बुलाते हैं। भारती ने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज शेयर कर नाम तो बता दिया, लेकिन बेटे का चेहरा अभी रिवील नहीं किया। तस्वीरें उनके नामकरण संस्कार की लग रही हैं, जहां पूजा-पाठ और हवन हुआ।इन फोटोज में भारती लाल सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि हर्ष और दोनों बेटों ने लाइट पर्पल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना है।

Also Read- महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर बॉलीवुड और नेताओं ने जताया शोक

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही नाम सामने आया, फैंस और सेलेब्स ने ढेरों बधाइयां दीं। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी नाम की तारीफ की। बता दें, भारती और हर्ष के बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे वे प्यार से “गोला” बुलाते हैं।

बेटी की थी इच्छा

प्रेग्नेंसी के दौरान भारती कई बार कह चुकी थीं कि उन्हें बेटी चाहिए, लेकिन दूसरी बार भी उन्हें बेटा हुआ। इस पर उन्होंने कहा कि “भगवान ने जो दिया है, हमने दिल से स्वीकार किया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here