Home Political news UGC विवाद के बीच योगी बनेंगे प्रधानमंत्री! सड़कों पर ऐलान होते शाह...

UGC विवाद के बीच योगी बनेंगे प्रधानमंत्री! सड़कों पर ऐलान होते शाह मोदी के उड़े होश!

46
0

देश की सड़कों पर इस वक्त यूजीसी को लेकर जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। सामान्य जाति के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर चुके हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा खुलकर फूट रहा है। मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन और चेतावनियां—सब कुछ इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यूजीसी कानून को लेकर जनता का आक्रोश चरम पर है।


लेकिन इसी आंदोलन के बीच एक बहुत अहम और दिलचस्प राजनीतिक लाइन साफ तौर पर उभरकर सामने आई है। जहां बृजभूषण शरण सिंह, उनके बेटे और राजा भैया व सामाजिक समूह यूजीसी के विरोध में खड़े हैं, और बड़े आंदोलन की चैतावनी सरकार को दे रहे हैं,,वहीं इसके ठीक उलट, यूजीसी का विरोध कर रही आम जनता और योगी समर्थकों की तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है। सड़कों पर उतर रहे हजारों लोग न सिर्फ यूजीसी का विरोध कर रहे हैं, बल्कि खुलकर योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे भी लगा रहे हैं “आई लव योगी जी”, “योगी जी प्रधानमंत्री बनो” और सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नारा “योगी तुझसे बैर नहीं, मोदी–शाह तेरी खैर नहीं”।

इन नारों से जनता का संदेश बिल्कुल साफ है यूजीसी कानून का फैसला केंद्र सरकार का है और उसका विरोध भी वहीं तक सीमित है। अब राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है कि यूजीसी विरोध एक कानून भर का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि ये धीरे-धीरे नेतृत्व और सत्ता के चेहरे पर सवाल खड़े करने लगा है। आम लोगों के बीच यह भावना उभर रही है कि अगर योगी को आगे नहीं बढ़ाया गया और अगर यूजीसी वापस नहीं लिया गया, तो इसका असर आने वाले चुनावों में बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। सवाल यही है क्या यूजीसी विरोध आंदोलन अब सिर्फ कानून नहीं, बल्कि दिल्ली की राजनीति की दिशा तय करने वाला संकेत बन चुका है? वहीं इस पूरी खबर का एक पहलू ये भी है तमाम सामान्य जाति के लोग जहां UGC का विरोध कर रहे हैं वही अब चंद्रशेखर आजाद रावण ने साफ कह दिया है कि UGC अगर सरकार वापस लेगी तो हम 85 परसेंट लोग सड़क पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देंगे यही नहीं चन्द्र शेखर ने बाकायदा केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री को चिठ्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है ये कानून व्यवस्था जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी और iit और एम्स में लागू हो यानिकि अब चंद्र शेखर आजाद रावण ब्राह्मण क्षत्रियों से टकराने की पूरी तैयारी कर ली है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here