Home Political news “MOTN का लेटेस्ट सर्वे: क्या बढ़ेगी अखिलेश यादव की मुश्किलें?”

“MOTN का लेटेस्ट सर्वे: क्या बढ़ेगी अखिलेश यादव की मुश्किलें?”

33
0

MOTN के लेटेस्ट सर्वे से बदला यूपी का सियासी मूड, अखिलेश यादव की बढ़ी टेंशन! जानिए आज चुनाव में किसे कितनी सीटें

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इंडिया टुडे और C-Voter के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) के ताजा सर्वे ने प्रदेश की सियासी तस्वीर को झकझोर कर रख दिया है, सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं, तो 2024 के मुकाबले सीटों का गणित पूरी तरह बदल सकता है।

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) ने मिलकर 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NDA को 36 सीटें मिली थीं, लेकिन जनवरी 2026 में आए इस सर्वे के मुताबिक, अब जनता का रुख एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है।

सपा को नुकसान, भाजपा फायदे में

MOTN के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं तो अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

  • सपा को सिर्फ 29 सीटें मिलने का अनुमान है
  • 2024 में सपा ने 37 सीटें जीती थीं

वहीं दूसरी ओर भाजपा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

  • भाजपा को 44 सीटें मिलने का अनुमान
  • 2024 में भाजपा को केवल 33 सीटें मिली थीं

यानी साफ है कि मौजूदा हालात में सपा को बड़ा डेंट और भाजपा को साफ फायदा मिलता नजर आ रहा है।

यूपी में NDA बनाम इंडिया गठबंधन: ओवरऑल आंकड़े

MOTN सर्वे के अनुसार, अगर आज यूपी में लोकसभा चुनाव होते हैं तो:

  • NDA को 47 से 49 सीटें
  • इंडिया गठबंधन (सपा-कांग्रेस) को 30 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है NDA में किसे कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक, NDA के भीतर भी भाजपा का दबदबा साफ दिखता है:

  • भाजपा: 44 सीटें
  • अपना दल (एस): 4 सीटें
  • राष्ट्रीय लोकदल (रालोद): 4 सीटें

अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी दोनों फिलहाल केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं।

इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस की स्थिति**

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार सपा को 29 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें यानी गठबंधन में भी सपा का ग्राफ नीचे जाता दिख रहा है।

वोट शेयर में भी NDA आगे

वोट शेयर की तस्वीर भी NDA के पक्ष में जाती दिख रही है NDA को 47.1%,
इंडिया गठबंधन को 42.4%

बसपा का हाल बेहाल

MOTN सर्वे में बसपा को करीब 5% वोट शेयर तो मिल रहा है, लेकिन एक भी सीट मिलने की संभावना नहीं दिख रही, यह बसपा के कोर वोट बैंक में लगातार गिरावट का संकेत माना जा रहा है।

अगस्त 2025 में आए MOTN सर्वे में बीजेपी+ को 38 सीटें, कांग्रेस+ को 42 सीटें मिलने का अनुमान था, सपा 35 को सीटें, कांग्रेस को 7 सीटें लेकिन जनवरी 2026 के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है।

*कैसे किया गया MOTN सर्वे?

यह सर्वे 8 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 के बीच किया गया।

  • 36,265 लोगों के इंटरव्यू
  • C-Voter के रेगुलर ट्रैकर से 89,714 अतिरिक्त इंटरव्यू
  • कुल सैंपल साइज: 1,25,979 लोग
  • मार्जिन ऑफ एरर: ±3% से ±5%

MOTN के ताजा सर्वे ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में सियासी हवा एक बार फिर बदल रही है, जहां भाजपा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है, वहीं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं, अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में राजनीतिक दल इस बदले मूड के मुताबिक अपनी रणनीति कैसे तय करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here