Home Uttar Pradesh योगी सरकार की बड़ी कामयाबी, आवास-पेंशन और स्वच्छता योजनाओं में यूपी अव्वल

योगी सरकार की बड़ी कामयाबी, आवास-पेंशन और स्वच्छता योजनाओं में यूपी अव्वल

48
0

योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना विकास का मॉडल राज्य

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दम पर उत्तर प्रदेश ने विकास के हर मोर्चे पर देश में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं में शीर्ष स्थान हासिल कर रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की परिणाम आधारित कार्यशैली स्पष्ट रूप से सामने आई है।

योजनाओं को कागज से ज़मीन तक उतारने में यूपी अव्वल

योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने योजनाओं को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर उन्हें जमीनी स्तर तक लागू किया है, आवास, कृषि, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ पहचान बनाई है, कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश देश के टॉप अचीवर्स राज्यों में शामिल है।

आवास और पेंशन योजनाओं में पहला स्थान

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के तहत उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है, पिछले पौने नौ वर्षों में लगभग 62 लाख परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

इसी तरह अटल पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीकरण के मामले में भी उत्तर प्रदेश ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, इससे प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है।

औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका

औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को सशक्त किया है, देश में सर्वाधिक 96 लाख से अधिक MSME इकाइयां उत्तर प्रदेश में स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है।

कृषि क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है, गन्ना, चीनी, खाद्यान्न, आम, दूध और आलू के उत्पादन में प्रदेश पहले स्थान पर है। किसानों को मिलने वाली कृषि निवेश अनुदान राशि का भुगतान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जा रहा है, इस व्यवस्था को लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में बड़ी छलांग

इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है, प्रदेश में वर्तमान में 7 एक्सप्रेस-वे और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं, इसके अलावा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माणाधीन है, बेहतर सड़क और हवाई कनेक्टिविटी से निवेश, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिली है।

स्वच्छता और ऊर्जा में नए मानक

ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण में भी प्रदेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, इससे गरीब परिवारों की रसोई में स्वच्छ ईंधन की सुविधा पहुंची है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

डिजिटल गवर्नेंस और शिक्षा में राष्ट्रीय नेतृत्व

डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने देशभर में मिसाल कायम की है, ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से सर्वाधिक सरकारी खरीद करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, इसके साथ ही NPS ट्रेडर्स के अंतर्गत कामगारों के पंजीकरण में भी प्रदेश अग्रणी रहा है।

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कार्ययोजना तैयार करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है, कौशल विकास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में भी प्रदेश देश में नंबर वन बना हुआ है, युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

एथेनॉल उत्पादन में भी शीर्ष पर यूपी

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, एथेनॉल उत्पादन और आपूर्ति के मामले में प्रदेश देश में पहले पायदान पर खड़ा है, जिससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिला है बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here