1 फरवरी को पेश होगा आम बजट
केंद्र सरकार का आम बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट भाषण देंगी। यह बजट कई मायनों में खास है, क्योंकि पिछले एक दशक में पहली बार यूनियन बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जाएगा।
महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यम वर्ग
बजट से पहले प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत ने कहा कि मौजूदा समय में लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
एजुकेशन लोन में राहत की मांग
हरीश रावत ने केंद्र सरकार से एजुकेशन लोन की ब्याज दरों में कटौती की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और शिक्षा का बोझ कुछ हद तक कम होगा।
बजट से ठोस कदम उठाने की उम्मीद
उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार बजट के माध्यम से लोअर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास को ठोस राहत नहीं देगी, तब तक आम जनता को वास्तविक फायदा नहीं मिल पाएगा। हरीश रावत ने उम्मीद जताई कि इस बार का बजट आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।





