इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई के मौत की खबर सामने आई है। हमला उस समय हुआ जब वह अपने घर में बने कार्यालय में मौजूद थे। इस घटना के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। ईरान सरकार ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुने जाने की बात सामने आई है।
ईरान ने सुरक्षा मोर्चे पर बड़ा फैसला लेते हुए अहमद वाहिदी को नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह नियुक्ति अहम रणनीतिक कदम है।
अली खामेनेई ने करीब 36 वर्षों तक ईरान की सत्ता संभाली। सुप्रीम लीडर बनने से पहले वह देश के राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री जैसे अहम पदों पर भी रहे। एक साधारण मौलवी से देश के सर्वोच्च नेता बनने तक उनका सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई शहरों में विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं और मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।






