Home Breaking News बाराबंकी में करंट लगने से दो किसानों की मौत, खेत की सिंचाई...

बाराबंकी में करंट लगने से दो किसानों की मौत, खेत की सिंचाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

85
0

बाराबंकी। जिले के असंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतौली गांव में खेत की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय रामप्रसाद और 50 वर्षीय साहब पाल खेत में सिंचाई करने गए थे।

इसी दौरान विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट की मौजूदगी में दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि जर्जर विद्युत पोल और तारों की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं कराया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।