Home Breaking News गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के...

गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

59
0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। उनके देहरादून और हरिद्वार कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है और कई स्तरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि गृहमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

उन्होंने बताया कि किसी अतिविशिष्ट व्यक्ति की आवाजाही के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। इसी कारण भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गृहमंत्री के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here