Home Political news बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य!

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य!

130
0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, उनके हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Also Read-पत्रकार राम चंद्र छत्रपति हत्या केस में गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट से राहत

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ला मार्ट्स मैदान, लखनऊ से हेलीकॉप्टर के जरिए कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार, खराबी के चलते हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भरने की स्थिति बन गई थी, जिससे सुरक्षा को देखते हुए तत्काल लैंडिंग का फैसला लिया गया।फिलहाल डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं और अब सड़क मार्ग से कौशांबी जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की गहन जांच में जुट गई हैं, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके