Home Accident यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश की, कई सेलेब्स ने जताई...

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश की, कई सेलेब्स ने जताई चिंता

93
0

अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है और जो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके हैं, उन्होंने शनिवार रात सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपने फैंस से अपनी परेशानियां साझा कीं।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के पास करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।फिलहाल अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं।

Also Read- टी-20 विश्वकप के फाइनल में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ

इस घटना के बाद कई टीवी और सोशल मीडिया सेलेब्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है। एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह किसी के निजी मामलों में नहीं बोलते, लेकिन उम्मीद करते हैं कि अनुराग जल्द ठीक हो जाएं।

वहीं अभिषेक कुमार ने भी एक वीडियो शेयर कर कहा कि सुसाइड किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे समय में ट्रोलिंग बंद करनी चाहिए, क्योंकि यह बहुत गंभीर स्थिति होती है।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी

अली गोनी ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अनुराग ने अपनी परेशानियां फैंस के साथ साझा की थीं, लेकिन बदले में उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि किसी की परेशानी का मजाक बनाना गलत है।

इसके अलावा प्रिंस नरूला और रजत दलाल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और लोगों से अपील की कि किसी की मुश्किल स्थिति का मजाक न बनाएं।

फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज जारी है और उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।