Home Breaking News उत्तराखंड बजट 2026 पर बोले सीएम धामी, कहा- हर वर्ग की उम्मीदों...

उत्तराखंड बजट 2026 पर बोले सीएम धामी, कहा- हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट

26
0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बजट को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे एक “शानदार और विकासोन्मुखी बजट” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा राज्य के समग्र विकास को गति देगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बजट तैयार करने से पहले सरकार ने विभिन्न हितधारकों, सामाजिक संगठनों, विशेषज्ञों और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से सुझाव लिए हैं। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए ऐसा बजट तैयार किया गया है जो समावेशी विकास की भावना को आगे बढ़ाएगा और समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष प्रावधान करेगा।

विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों और विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सदन का एक-एक मिनट बेहद कीमती होता है, क्योंकि इसमें जनता का पैसा और सरकारी संसाधन खर्च होते हैं।

सीएम धामी ने विपक्ष से रचनात्मक चर्चा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जितनी अधिक चर्चा होगी, उतने बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चर्चा में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। अंत में उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे बजट पेश होने के साथ ही इसकी पूरी रूपरेखा और प्रावधान राज्य की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएंगे। सरकार को विश्वास है कि यह बजट राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here