Home bollywood भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल, ‘अब चुप रहना...

भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल, ‘अब चुप रहना ही सबसे बड़ी जीत’

54
0

अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर एक्स (ट्विटर) पर अपने छोटे-छोटे और अलग अंदाज वाले पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में भारत की ICC Men’s T20 World Cup में जीत के बाद उन्होंने एक ऐसा ही पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

अमिताभ बच्चन का नया पोस्ट चर्चा में

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, “जीत गए! अब बस चुप्पी साध लें। विनम्रता से बड़ी कोई जीत नहीं।”उनके इस छोटे से संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए। कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने यह बात भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों और फैंस के लिए कही है।

सोशल मीडिया पर मिले अलग-अलग रिएक्शन

अमिताभ के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो कुछ ने उनका समर्थन किया। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उनकी बातें समझना मुश्किल होता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जीत का जश्न मनाने में क्या गलत है।

Also Read- उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास और युवाओं पर खास फोकस

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जीत का उत्साह मनाने देना चाहिए, जैसे उनकी फिल्मों की सफलता का जश्न मनाया जाता था। वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए।

पहले भी किया था ऐसा पोस्ट

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “कहा था, नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे… हो गया!”उनके इस ट्वीट पर भी सोशल मीडिया पर खूब मजाक हुआ था और कई यूजर्स ने उन्हें लेकर मजेदार कमेंट किए थे।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 AD पार्ट 2 और ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में नजर आएंगे।फिल्म कल्कि 2898 AD के दूसरे भाग में वह महाभारत के अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनका सामना विलेन सुप्रीम यास्किन के किरदार में नजर आने वाले कमल हासन से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here