Home Entertainment पॉडकास्ट में यूट्यूबर रजब बट्ट ने किया तलाक का ऐलान, पत्नी और...

पॉडकास्ट में यूट्यूबर रजब बट्ट ने किया तलाक का ऐलान, पत्नी और ससुराल पर लगाए आरोप

56
0

रजब बट्ट पाकिस्तान के सबसे अमीर और मशहूर यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं। वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।दरअसल, रजब बट्ट ने एक पॉडकास्ट के दौरान अचानक अपनी पत्नी ईमान से तलाक लेने का ऐलान कर दिया। उनकी इस घोषणा से फैंस काफी हैरान रह गए।

पॉडकास्ट में ही किया तलाक का ऐलान

पॉडकास्ट के दौरान रजब बट्ट ने कहा कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते। उनका कहना था कि वह किसी झूठे या दिखावे वाले रिश्ते को निभाना नहीं चाहते। इसी दौरान उन्होंने साफ तौर पर अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला भी सुना दिया।

Also Read- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा रोकने की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

पत्नी और ससुराल वालों पर लगाए आरोप

रजब बट्ट ने अपनी पत्नी और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस शादी में उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी ने उनकी मां का अपमान किया था और ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत पर भी सवाल उठाए थे। यूट्यूबर ने कहा कि वह अपने माता-पिता का अपमान सहकर इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते।

डेढ़ साल की शादी, साथ में कम समय

रजब बट्ट के मुताबिक उनकी शादी को करीब डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी पत्नी सिर्फ डेढ़ महीने ही उनके साथ रहीं।इससे पहले भी यह मामला चर्चा में आया था, जब ईमान के भाई ने आरोप लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान रजब ने उन्हें धोखा दिया था। इस पर रजब ने कहा था कि उनका एक पुराना अफेयर था, जिसे खत्म होने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और पत्नी से माफी भी मांगी थी।रजब का कहना है कि बार-बार उसी मुद्दे को उठाना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here