Home Entertainment बेटी मालती की प्राइवेसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताई...

बेटी मालती की प्राइवेसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताई सुरक्षा रखने की वजह

126
0

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को मीडिया और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और इसी वजह से खास सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

बेटी को सामान्य जीवन देना चाहती हैं

प्रियंका ने पॉडकास्ट में बताया कि वह और उनके पति निक जोनस चाहते हैं कि उनकी बेटी सामान्य तरीके से बड़ी हो। इसलिए वे कोशिश करते हैं कि उसे जितना हो सके गुमनाम रखा जाए। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी लोगों से डरकर रहे या हर किसी पर शक करे। प्रियंका के मुताबिक दुनिया में अच्छे लोग भी होते हैं और बच्चों को यह समझने का मौका मिलना चाहिए।

Also Read- यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले नियम, सीएम योगी ने लगाई मुहर

एक घटना के बाद लिया सुरक्षा का फैसला

प्रियंका ने एक चौंकाने वाली घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी बेटी का स्कूल से घर तक एक आदमी ने पीछा किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस घटना के बाद उन्होंने बेटी की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सावधानी बरतनी शुरू कर दी।एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने खुद पब्लिक लाइफ चुनी है, लेकिन वह चाहती हैं कि उनकी बेटी बड़ी होकर खुद फैसला करे कि उसे कैसी जिंदगी जीनी है।

क्यों रखी गई सिक्योरिटी

प्रियंका ने बताया कि बाहर जाते समय सिक्योरिटी रखने का मकसद सिर्फ यह है कि कोई भी उनकी बेटी की बिना अनुमति के फोटो या वीडियो न बना सके। उनके मुताबिक बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है।

परिवार और वर्क फ्रंट

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। साल 2022 में यह कपल सरोगेसी के जरिए बेटी मालती के माता-पिता बने।वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एस. एस. राजामौली की फिल्म SSMB 29 में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि करीब 1000 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here