सायली सुर्वे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति Aatif Tase से अलग होने का फैसला कर लिया है। सायली ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
शादी के लिए किया था धर्म परिवर्तन
रिपोर्ट के मुताबिक, सायली ने साल 2019 में परिवार की मर्जी के खिलाफ आतिफ तासे से शादी की थी। निकाह से पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन भी किया था और उनका नाम बदलकर ‘अतीजा’ रख दिया गया था।
हालांकि, सायली का कहना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें शुरू हो गईं और उन्हें मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
“शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी”
मीडिया से बातचीत में सायली ने कहा कि आतिफ से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई साल सिर्फ अपने बच्चों की वजह से इस रिश्ते को निभाया।सायली ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिल पाई। आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया।
Also Read- संघ की बैठकों में बार-बार क्यों पहुंच रहे हैं योगी आदित्यनाथ? 2027 से पहले सियासत में बड़ी हलचल!
महिलाओं को दिया संदेश
सायली ने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी स्थिति का सामना कर रही है, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 साल तक इस रिश्ते में रहीं क्योंकि उनके चार बच्चे हैं और वह नहीं चाहती थीं कि उनका परिवार टूटे।
लेकिन लगातार अपमान और मारपीट के कारण उन्होंने आखिरकार बच्चों के भविष्य के लिए अलग होने का फैसला लिया।
मॉडलिंग से बनाई पहचान
बता दें कि सायली सुर्वे मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं और पुणे में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की और साल 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीतकर सुर्खियों में आईं।


