Home Uttrakhand कुम्भ 2027 को लेकर तैयारियां तेज, गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन...

कुम्भ 2027 को लेकर तैयारियां तेज, गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशासन का फोकस

50
0

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला प्रशासन गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर विशेष रणनीति तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में मेलाधिकारी सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के विशेषज्ञों की टीम ने कुंभ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

टीम ने हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, कनखल, नीलधारा और दक्ष द्वीप सहित कई प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी मौजूदा व्यवस्थाओं और प्रस्तावित योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में मेला प्रशासन, नगर निगम और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुंभ मेले के दौरान बेहतर सैनिटेशन और सीवरेज प्रबंधन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में कचरा संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, साथ ही पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय, कूड़ेदान और अपशिष्ट परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। गंगा की स्वच्छता और मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत छह फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here