Home Entertainment महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेमी फरमान से की शादी, परिवार...

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेमी फरमान से की शादी, परिवार में नाराजगी

39
0

साल 2025 के महाकुंभ मेला 2025 के दौरान वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान के साथ शादी कर ली है और अपने जीवन का नया सफर शुरू किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फरमान बागपत जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि फरमान के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं और उन्होंने उसे घर में आने से भी मना कर दिया है।

बागपत के रहने वाले हैं फरमान

फरमान ने पलड़ी गांव के जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद फरमान काम के लिए दिल्ली चले गए, जहां वे फिल्मों से जुड़े काम करने लगे।

Also Read- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा”एलपीजी की किल्ल्त का कोई असर भारत पर नहीं

फिल्म के दौरान हुई थी मुलाकात

बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात फिल्म मणिपुर फाइल्स में काम करने के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

मोनालिसा और फरमान ने 11 मार्च को शादी कर ली। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

परिवार ने लगाए आरोप

मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोसले ने इस शादी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें पहले यह जानकारी नहीं थी कि फरमान किस धर्म से है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को बहला-फुसलाकर बुलाया गया और शादी कर ली गई।

विजय भोसले ने इस मामले में “लव जिहाद” की आशंका भी जताई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर मोनालिसा अकेले उनसे मिलने आती है तो वे उससे मिल सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि मोनालिसा अब 18 साल की हो चुकी हैं, इसलिए कानूनी तौर पर वह अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here