Home National एलपीजी संकट पर डिंपल यादव का सरकार पर हमला, बोलीं- ‘बीजेपी बन...

एलपीजी संकट पर डिंपल यादव का सरकार पर हमला, बोलीं- ‘बीजेपी बन गई ब्लंडर जनता पार्टी’

37
0

एलपीजी की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों की समस्याओं को समझने में नाकाम रही है और सरकार को हालात के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए थी।

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में डिंपल यादव ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चाहे घरेलू सिलेंडर हो या कमर्शियल, दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हवाई जहाज़ के टिकट महंगे हो रहे हैं और कई जगहों पर लोगों को गैस सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।

गैस की कमी पर सरकार को घेरा

डिंपल यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई जगहों से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोग गैस और पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोरखपुर, लखनऊ और मैनपुरी जैसे शहरों में लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।उनका कहना है कि सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि लोगों को महंगाई और गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read- कासगंज में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, सहावर कस्बे में किया पैदल मार्च

अमेरिका से डील पर भी उठाए सवाल

डिंपल यादव ने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिका के साथ बड़े व्यापारिक समझौते कर रही है, जिससे देश के कृषि क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। उनके मुताबिक, अगर आयात बढ़ेगा और निर्यात घटेगा तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार तो बहुत करती है, लेकिन जब लोगों को परेशानी होती है तो वह चुप हो जाती है। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी को “ब्लंडर जनता पार्टी” कहकर भी निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

वहीं अखिलेश यादव ने भी गैस संकट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार की आलोचना की।

उन्होंने लिखा कि अगर बीजेपी कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता जनता के बीच क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को लोगों के बीच जाकर गैस एजेंसियों से सिलेंडर दिलाने में मदद करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here