पवित्र रमजान का महीना चल रहा है और ईद नजदीक है। पूरे देश में मुसलमानों के बीच ईद की तैयारियों का माहौल है। लेकिन इसी बीच आज़म खान का जेल से आया एक पैगाम चर्चा का विषय बन गया है।दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान इन दिनों रामपुर जिला कारागार में बंद हैं। दो पैन कार्ड मामले में उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान को सात–सात साल की सजा सुनाई गई है।शुक्रवार को आज़म खान से मिलने उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, उनके करीबी यूसुफ मलिक और अब्दुल्लाह के एक दोस्त जेल पहुंचे।
Also Read- कांशीराम जयंती पर मायावती का कार्यकर्ताओं से आह्वान, कहा– वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा बिना मीडिया से बात किए सीधे घर के लिए रवाना हो गईं।हालांकि, बाहर आकर आज़म खान के करीबी यूसुफ मलिक ने मीडिया को बताया कि आज़म खान ने मुसलमानों के लिए ईद को लेकर एक खास संदेश दिया है। उनके मुताबिक आज़म खान ने खास तौर पर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि इस बार ईद पर काले कपड़े पहनें और अगर संभव हो तो नए कपड़े न पहनें।यूसुफ मलिक के अनुसार आज़म खान ने कहा कि विदेश में बच्चियों की मौत की घटनाओं को लेकर गम जताने के तौर पर लोग काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करें और एकजुटता दिखाएं।



