Home Breaking News लखनऊ में भर्ती बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला

लखनऊ में भर्ती बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला

44
0

राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस सवाल पर आपत्ति जताते हुए भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के लोगो ने गोमतीनगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और भर्ती बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न में ब्राह्मण समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उनका आरोप है कि इस तरह के सवाल समाज विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और इससे सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है। इसी को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने परीक्षा प्रश्नपत्र बनाने वाली संस्था और भर्ती बोर्ड के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

गोमतीनगर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं का उद्देश्य प्रतिभाशाली और योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होना चाहिए, न कि किसी समाज या जाति को लेकर विवादित या आपत्तिजनक संदर्भ प्रस्तुत करना।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भर्ती बोर्ड इस मामले को गंभीरता से ले और संबंधित प्रश्न को लेकर स्पष्टीकरण जारी करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here