फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आदित्य की बढ़ती सफलता से फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग असहज हैं और उनके असफल होने का इंतजार कर रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि आदित्य धर ने फिल्मों में कहानी दिखाने के तरीके को काफी बदल दिया है। उनके मुताबिक अब फिल्मों की स्टोरीटेलिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी दिखाई दे रहा है।
वर्मा ने बताया कि कई बड़ी फिल्में अब दोबारा शूट की जा रही हैं, जिससे उनका बजट भी बढ़ रहा है। उनका मानना है कि आदित्य धर ने फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया है, इसलिए कुछ लोग उनसे नाराज़ भी हो सकते हैं।
Also Read- गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद, रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी
उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम को आगे और सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इंडस्ट्री में कई लोग उनके गिरने का इंतजार कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने यामी गौतम की एक्टिंग की भी तारीफ की।
‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा
बता दें कि आदित्य धर अपनी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से काफी मशहूर हुए थे। अब वह फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होगा, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यू रखे जाएंगे।
इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसकी एडवांस बुकिंग भी अच्छी बताई जा रही है।


