Home Uncategorized योग महोत्सव से कुंभ की तैयारियों तक, आज टिहरी-हरिद्वार दौरे पर रहेंगे...

योग महोत्सव से कुंभ की तैयारियों तक, आज टिहरी-हरिद्वार दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

32
0

त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह से लेकर शाम तक टिहरी, हरिद्वार और देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे टिहरी पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम गंगा रिजॉर्ट शीशमझाड़ी में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ महोत्सव की शुरुआत की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां वे आगामीकुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री डामकोठी राज्य अतिथि गृह से कुंभ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दे सकते हैं, ताकि कुंभ मेले की तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो सकें। दिन के कार्यक्रमों के बाद शाम 4 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मौजूद रहेंगे और प्रशासनिक कार्यों का निपटारा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here