Home Crime चंदौली में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, वॉल पुट्टी के नीचे छिपी...

चंदौली में शराब तस्करी का अनोखा तरीका, वॉल पुट्टी के नीचे छिपी मिली करोड़ों की शराब

93
0

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है, इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

वॉल पुट्टी के पीछे छिपाई गई थी शराब

जानकारी के अनुसार, सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से यूपी-बिहार सीमा पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक ट्रक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच की, ट्रक में ऊपर से वॉल पुट्टी की बोरियां लदी हुई थीं, जिससे वह सामान्य माल ढुलाई वाला वाहन लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच की और वॉल पुट्टी की बोरियों को हटाया, तो उनके पीछे अंग्रेजी शराब की 710 पेटियां छुपाकर रखी गई थीं।

शराब की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है, तस्करों ने शराब को इस तरह छुपाया था कि पहली नजर में किसी को शक न हो।

ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक और एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डिप्टी एसपी ने दी जानकारी

चंदौली सदर के डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, इसी अभियान के तहत सैयदराजा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम बगही गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर चेकिंग कर रही थी।

उन्होंने बताया कि एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक की जांच करने पर उसमें वॉल पुट्टी की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पुलिस के अनुसार मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/changes-in-ram-temple-entry-of-some-items-is-now-prohibited-for-devotees/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here