उत्तर प्रदेश में दरोगा (SI) भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द दिए जाने के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई है, इस मामले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की साजिश बताया है।
विपक्ष पर लगाए आरोप
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ब्राह्मणों का दुश्मन बताने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि भर्ती परीक्षा में ऐसा सवाल सरकार के इशारे पर पूछा गया है, जबकि ऐसा नहीं है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित विपक्ष के नेता हिंदुओं को बांटकर इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं।
जांच की उठाई मांग
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है और इसमें कुछ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
संभल मस्जिद मामले पर भी दिया बयान
संभल मस्जिद मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन करना चाहिए, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह भी दी।
पीएम मोदी को लेकर भी की टिप्पणी
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी एक मजबूत नेतृत्व वाले नेता हैं, उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की कई समस्याओं के लिए विपक्ष जिम्मेदार है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है और देश की विदेश नीति का असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है।





