98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का खास अंदाज देखने को मिला। इस बार उनकी किसी फिल्म ने अवॉर्ड नहीं जीता, लेकिन वह ऑस्कर जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गईं।
प्रियंका चोपड़ा ने स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड फिल्म Sentimental Value को दिया। यह फिल्म निर्देशक जोआकिम ट्रायर ने बनाई है, जिसमें एक पिता और उसकी दो बेटियों के जटिल रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।
अवॉर्ड देते समय मंच पर एक पल ऐसा भी आया जब जेवियर बार्डेम ने माइक पर “फिलिस्तीन को आज़ाद करो” का नारा लगाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
Also Read- शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नाक की नस फटने के बाद अस्पताल में भर्ती
व्हाइट गाउन में ग्लैमरस दिखीं प्रियंका
ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं। यह खूबसूरत गाउन मशहूर फैशन ब्रांड Dior ने डिजाइन किया था। गाउन का स्टाइल क्लासिक हॉलीवुड लुक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मिश्रण था।
प्रियंका ने अपने इस लुक के साथ हल्का डायमंड नेकलेस पहना, जिससे उनका अंदाज और भी ग्लैमरस लग रहा था।
निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
इस मौके पर प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए। निक ब्लैक एंड व्हाइट थ्री-पीस सूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में पोज देकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
बता दें कि इस साल ऑस्कर समारोह डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ, जिसे मशहूर होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया। वहीं निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म Sinners कई श्रेणियों में अवॉर्ड की दौड़ में आगे बताई जा रही है।





