Home Breaking News दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे आज़म खान की याचिका...

दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे आज़म खान की याचिका पर आज सुनवाई

64
0

उत्तर प्रदेश के रामपुर से जुड़े चर्चित दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान की ओर से दाखिल एप्लीकेशन पर आज सेशन कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। यह एप्लीकेशन उस सजा के खिलाफ दाखिल की गई है, जो अदालत ने दो अलग-अलग पैन कार्ड रखने के मामले में सुनाई थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पहले ही पूरी हो चुकी है। अब सेशन कोर्ट आज सुनवाई के दौरान इस एप्लीकेशन पर फैसला सुरक्षित रख सकता है या फिर फैसले की तारीख मुकर्रर कर सकता है। ऐसे में आज की सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है और राजनीतिक तथा कानूनी हलकों की नजर इस पर टिकी हुई है।

दरअसल, दो पैन कार्ड रखने के आरोप से जुड़ा यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। आरोप था कि आज़म खान ने अलग-अलग नाम और जानकारी के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए थे। इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में एप्लीकेशन दाखिल की गई थी, जिस पर अब सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

इस मामले में अदालत की ओर से सुनाई गई सजा के बाद से आज़म खान फिलहाल रामपुर जिला कारागार में बंद हैं। उनके साथ उनके बेटे और अब्दुल्लाह आज़मभी जेल में निरुद्ध हैं। दोनों से जुड़े कई मामलों की सुनवाई अलग-अलग अदालतों में जारी है, जिसके कारण यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

रामपुर की सेशन कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों की नजर इस पर बनी हुई है। वहीं प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें आज की सुनवाई पर टिकी हुई हैं कि सेशन कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या अदालत आज ही फैसले की तारीख तय करती है या सीधे कोई आदेश जारी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here