Home International सोनभद्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने शिक्षकों संग खेली होली

सोनभद्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने शिक्षकों संग खेली होली

42
0

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से डायट सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सम्मान में सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक और अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय भी मौजूद रहे।सम्मान समारोह के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधायक भूपेश चौबे और बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली।इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसके मार्गदर्शन का स्वरूप बदल जाता है। गुरु की गरिमा हमेशा बनी रहती है और समाज को उनसे निरंतर सीख मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद सोनभद्र में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा वह सदन में उठाएंगे।

Also Read-राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले “कांशीराम जी खुद नहीं बनना चाहते थे मुख्यमंत्री”

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय और संगठन मंत्री गणेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here