एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं के बीच अक्सर सवाल रहता है कि बुक करने के बाद सिलिंडर कितने समय में मिल जाना चाहिए। हाल के अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच गैस की उपलब्धता को लेकर भी लोगों में चिंता देखी जा रही है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और घबराकर अतिरिक्त बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

बदले गए बुकिंग नियम
अब एक सिलिंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलिंडर बुक नहीं किया जा सकता। नए नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता को दूसरी बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन इंतजार करना होगा पहले यह अवधि 21 दिन थी ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में दूसरी बुकिंग 45 दिन बाद ही की जा सकेगी
इन बदलावों का उद्देश्य अनावश्यक बार-बार बुकिंग पर रोक लगाना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर सिलिंडर पहुंचाना है।
बुकिंग के बाद डिलीवरी कब तक?
नियमों के अनुसार, गैस सिलिंडर बुक करने के बाद आमतौर पर 2 से 3 दिनों के भीतर उपभोक्ता को डिलीवरी मिल जानी चाहिए। हालांकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है।
डिलीवरी के समय ओटीपी अनिवार्य
कई क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है डिलीवरी के समय यह ओटीपी बताना अनिवार्य होता है ओटीपी सत्यापन के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी डिलीवरी रोकने के लिए लागू की गई है। कुल मिलाकर, एलपीजी वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और उपभोक्ता-हितैषी बनाने के लिए ये नियम लागू किए गए हैं।






