Home Uttar Pradesh लखनऊ में एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, जज को परोसे खाने में...

लखनऊ में एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, जज को परोसे खाने में मिला फंगस

273
0

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा विवाद हो गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज प्रशांत कुमार को फ्लाइट में दिए गए खाने में फंगस मिला, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई।

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दिल्ली से लखनऊ आ रही थी और जज उसी में सफर कर रहे थे। खाना खराब होने की शिकायत करने पर एयरलाइन स्टाफ पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है।

क्रू मेंबर्स पर बदसलूकी का आरोप

शिकायत के मुताबिक, केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय जज के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ सुफियान पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

Also Read- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार की संपत्ति कुर्की रद्द

सबूत बाहर ले जाने से रोका गया

जज के साथ यात्रा कर रहे सुमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि खराब खाने को सबूत के तौर पर फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोका गया।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

इस मामले में सुमित गुप्ता ने सरोजनीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।