Home Breaking News कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह की बड़ी कड़ी गिरफ्त में

कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह की बड़ी कड़ी गिरफ्त में

102
0

सोनभद्र पुलिस ने अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम आरोपी जुबैर शेख को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी न केवल सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था, बल्कि यूपी से बांग्लादेश बॉर्डर तक अवैध कोडीन कफ सिरप की सप्लाई चेन संभालता था।

पूरे मामले की शुरुआत पिछले साल चुर्क मोड़ पर पकड़े गए एक ट्रक से हुई थी, जिसमें चावल की आड़ में भारी मात्रा में कफ सिरप छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि यह तस्करी का संगठित नेटवर्क है, जिसका संचालन शुभम जायसवाल सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ट्रकों में चावल की बोरियों के बीच कफ सिरप छिपाकर यूपी से बांग्लादेश बॉर्डर तक सप्लाई करता था और रास्ते में ट्रक व ड्राइवर बदल दिए जाते थे ताकि पहचान न हो सके। गिरोह बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल के स्थानीय ड्राइवरों का इस्तेमाल नहीं करता था।

इस मामले में कुछ सदस्य पहले से पूर्णिया जेल में बंद बताए जा रहे हैं, वहीं गाजियाबाद के एक गोदाम से करीब डेढ़ लाख कफ सिरप की शीशियां भी बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर पूछताछ शुरू कर दी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here