Home Breaking News गोरखपुर के गिड़ा सेक्टर 13 वुड प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गोरखपुर के गिड़ा सेक्टर 13 वुड प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग

105
0

गोरखपुर के गिडा सेक्टर 13 स्थित एक वुड प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

सूचना मिलते ही फायर विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर विभाग का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here