Home Breaking News महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा का...

महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

146
0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा के सामने महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ALSO READ:“चैत्र नवरात्रि की शुरुआत: बुंदेलखंड में माँ चौरा देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब”

छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की उपलब्धता में हो रही दिक्कतों से आम जनता और छात्र वर्ग परेशान है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द गैस की किल्लत दूर करे और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here