Home Breaking News अमेरिका से संभावित डील पर जयंत चौधरी का बयान: “अभी कोई समझौता...

अमेरिका से संभावित डील पर जयंत चौधरी का बयान: “अभी कोई समझौता अंतिम नहीं”

184
0

अमेरिका के साथ संभावित व्यापारिक समझौते को लेकर चर्चाओं के बीच Jayant Chaudhary ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने साफ किया कि अभी तक अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार का अंतिम करार नहीं हुआ है, उनके इस बयान के बाद चल रही अटकलों पर कुछ हद तक विराम लग गया है।

जयंत चौधरी ने कहा कि उनका पहले का बयान केवल व्यापार के विस्तार को लेकर था, उनका मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ता है, तो इसका सीधा फायदा भारत के किसानों और छोटे उद्योगों को मिलेगा, वैल्यू चेन में किसानों की भागीदारी बढ़ेगी और उनकी आमदनी में भी सुधार हो सकता है, उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में ऐसी कोई फसल नहीं है, जिसका मुकाबला भारत नहीं कर सकता।

उन्होंने Baghpat के मशहूर रटौल आम का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी खास पहचान रखते हैं, उन्होंने कहा कि जब यूरोप जैसे बाजार भारतीय आम के लिए अपने दरवाजे खोल सकते हैं, तो यह भारत की ताकत को दर्शाता है, इससे साफ है कि वैश्विक स्तर पर भारत की कृषि और उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

जयंत चौधरी ने यह भी कहा कि दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतें भारत के साथ व्यापारिक करार करना चाहती हैं, इससे देश के मजदूरों, किसानों, काश्तकारों और MSME सेक्टर को नए अवसर मिल सकते हैं, उनका मानना है कि सही नीतियों और रणनीति के साथ भारत वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने Baghpat के विकास को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि बागपत को नए रूप में विकसित किया जा रहा है, बेहतर कनेक्टिविटी और दिल्ली के नजदीक होने के कारण यह क्षेत्र अब स्टार्टअप और उद्यमों का केंद्र बन सकता है, आने वाले समय में यहां नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

हालांकि, अमेरिका के साथ संभावित डील को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरम है, विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है, विपक्ष का आरोप है कि इस तरह के व्यापारिक समझौते से भारतीय किसानों और डेयरी सेक्टर को नुकसान हो सकता है, वहीं सरकार का कहना है कि किसी भी डील में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और डेयरी क्षेत्र पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

कुल मिलाकर, अभी अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौता अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है, लेकिन इस मुद्दे पर चर्चा जारी है, आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह डील किस दिशा में आगे बढ़ती है और इसका भारत की अर्थव्यवस्था, खासकर किसानों और छोटे उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here