वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक छात्र को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई घटना के बाद कैंपस में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया । हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र सूर्यप्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अब महादेव की नगरी में शिक्षण संस्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे कैंपस के भीतर घुसकर फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।






