लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नगर कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
also read योगी ने किया कमाल ! दिल्ली तक पहुंची बात ! आरएसएस आया खुलकर साथ ?

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आम जनता को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है।इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने “महंगी गैस, महंगा तेल – योगी मोदी दोनों फेल” और “जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई आई है” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कतों से गृहिणियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।सपा महिला सभा की पदाधिकारियों ने कहा कि अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में पार्टी प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं और आम लोगों को राहत दी जाए।प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सपा नेताओं ने कहा कि महंगाई का मुद्दा आने वाले चुनावों में भी प्रमुख रहेगा और जनता इसका जवाब देगी।






