Home Prayagraj प्रयागराज में अंडरपास न बनने पर भड़के ग्रामीण, रेलवे के खिलाफ जोरदार...

प्रयागराज में अंडरपास न बनने पर भड़के ग्रामीण, रेलवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

192
0

संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर इलाके के बेल्हाबांध गांव के सामने रेलवे अंडरपास निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है!भारी संख्या मे एकत्रित होकर ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है!ग्रामीणों का आरोप है की वाराणसी प्रयागराज रेलवे मार्ग का दोहरीकरण होने से पहले रेलवे विभाग के अधिकारियो ने बेल्हाबांध मे रेलवे अंडर पास बनाने का आश्वाशन दिया था!लेकिन दोहरीकरण का कार्य भी हद तक पूरा हो चुका है!इसके बाद भी आज तक रेलवे अंडर पास नहीं बनाया गया!ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के अधिकारियो को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अंडरपास निर्माण शुरू करने की मांग की है!

ALSO READ:श्रावस्ती में 31 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना है की बेल्हाबांध मे अंडरपास न बनने की वजह से किसानों को बड़ी फ़जीहत झेलनी पड़ रही है!इस पार से उस पार जाने के लिए किसानों को कई किलोमीटर चक्कर काटना पड़ता है!ग्रामीणों का कहना है की पिछले कई वर्षो से इसी रास्ते से हजारों लोगो का आवागमन होता था!लेकिन रेलवे विभाग के अधिकारियो ने दोहरीकरण के दौरान इस रास्ते को बंद कर दिया!रास्ता ना होने से आसपास के कई गांव के लोगो का आवागमन बाधित हो गया!ग्रामीणों का कहना है की अगर बेल्हाबांध गांव के सामने अंडरपास नहीं बनाया गया तो हजारों की संख्या मे ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे,चेतावनी देते हुए किसानों ने कहा की अगर अंडरपास नहीं बनाया गया तो रेलवे लाइन के पास भारी संख्या मे एक जुट होकर अनशन करते हुए कुर्बानी देंगे! नाराज ग्रामीणों का कहना है की अगर समय रहते अंडरपास नहीं बना तो वोट वाहिष्कार भी करेंगे!अब देखने वाली बात होंगी की आखिर रेलवे अंडरपास की समस्या का समाधान रेलवे विभाग के अधिकारी कब और कैसे निकालेंगे!क्या वास्तव मे इन ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा या फिर ये मामला भी कागजो मे सिमट कर रह जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here